सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से मानव अधिकार प्रोटेक्शन 20 मई से चलाएगा अभियान | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से मानव अधिकार प्रोटेक्शन 20 मई से चलाएगा अभियान | New India Times​सोशल मीडिया से जहाँ आम लोगों को काफी सहूलियत हुई है वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया का दुरूपयोग भी हो रहा है। कहीं से भड़काऊ पोस्ट चलती है और उस पोस्ट को लोग एक दूसरे को शेयर कर देते हैं जबकि उसकी सत्यता जानना जरूरी नहीं समझते जिसके चलते कई शहरों और क्षेत्रों में माहौल बिगड़ जाता है और स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मानव अधिकार प्रोटेक्शन ने निर्णय लिया है कि आगामी 20 मई से स्कूल-कॉलेजों के साथ साथ घर-घर जाकर लोगों को फूल देकर अपील करेंगे कि सोशल मीडिया, Facebook, WhatsApp, Twitter का सही इस्तेमाल करें और यदि सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट आती है तो उसे शेयर ना करें बल्कि इग्नोर करें, इसके साथ ही किसी व्यक्ति विशेष या किसी के धर्म के विषय में भड़काऊ पोस्ट ना करें हालांकि कानून ने पोस्ट करने एवं सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने के लिए एक्ट लागू तो किया गया है लेकिन उसके बाद भी लोग जागरुक नहीं हो रहे हैं। जागरूकता अभियान चलाने के लिए मानव अधिकार प्रोटेक्शन ने यह निर्णय लिया है।

संगठन के प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र झा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई से हमारी यह मुहिम शहर के सभी 66 वार्डों में चलेगी इसके अलावा शासन से भी अपील की है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए समय-समय पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाए जिससे कि लोगों में जागरुकता आये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article