अर्कवंशी युवा एकता मंच की बैठक में प्रमुख कार्यकारिणी के गठन के साथ साथ किया गया विस्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​अर्कवंशी युवा एकता मंच की बैठक में प्रमुख कार्यकारिणी के गठन के साथ साथ किया गया विस्तार | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में अर्कवंशी युवा एकता मंच के तत्वाधान में ओम डेवलपमेंट बिल्डिंग खुटार रोड गोला में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अर्कवंशी युवा एकता मंच की प्रमुख कार्यकारिणी का गठन किया गया, साथ ही विस्तार किया गया। जिसमें आनंद कुमार अर्कवंशी (एड.) को संगठन का अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। मनोज सिंह अर्कवंशी (दुर्गापुरवा निघासन खीरी), बबलू सिंह अर्कवंशी (गोला) उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए पिंटू सिंह अर्कवंशी को मनोनीत किया गया, इसके साथ ही महासचिव यश सिंह अर्कवंशी सीतापुर, सचिव जितेंद्र सिंह, संयोजक कुलदीप अर्कवंशी व मीडिया प्रभारी सुरेश अर्कवंशी व सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम अर्कवंशी व संदीप अर्कवंशी निघासन मनोनीत किए गए हैं, साथ ही लखनऊ मंडल प्रभारी अमरेन्द्र सिंह अर्कवंशी सन्डिला व मंडल प्रभारी इलाहाबाद अमित सिंह अर्कवंशी मनोनीत किए गए हैं। जिला प्रभारी लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई व शाहजहांपुर क्रमश: आशीष अर्कवंशी ,अमित अर्कवंशी ,विशाल अर्कवंशी, प्रदीप अर्कवंशी और कृष्ण कुमार अर्कवंशी व कमलेश कुमार अर्कवंशी को जिलाउपाध्यक्ष खीरी मनोनीत किये गये हैं। सभी युवाओं को समाज हित में राजनीतिक, सामाजिक तथा शिक्षा के क्षेत्र मे भागीदारी के लिये जागरूकता करने का जिम्मा सौंपा गया है जिससे समाज का उत्थान हो सके।​अर्कवंशी युवा एकता मंच की बैठक में प्रमुख कार्यकारिणी के गठन के साथ साथ किया गया विस्तार | New India Timesबैठक में पहुंचे लोक जन संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी जी ने संगठन की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि हमें अपने समाज की संगठन के माध्यम से हर संभव मदद करना है जिसमें युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं, जिससे हमारे अर्कवंशी समाज का नाम रोशन हो।

 इस मौके पर अनुज सिंह अर्कवंशी ,राहुल सिंह अर्कवंशी कुंभी, सत्यम अर्कवंशी ,दीपू अर्कवंशी, अमरेंद्र सिंह अर्कवंशी, शैलेंद्र सिंह अर्कवंशी, डा .जितेंद्र सिंह अर्कवंशी, मनोज सिंह अर्कवंशी ,रामूसिंह अर्कवंशी ,दिनेश सिंह अर्कवंशी, अनिल सिंह अर्कवंशी ,ओमकार अर्कवंशी ,मल्लावां से अंकित सिंह अर्कवंशी, अशोक कुमार अर्कवंशी, प्रदीप अर्कवंशी खुटार लोग मौजूद रहे।

By nit

One thought on “अर्कवंशी युवा एकता मंच की बैठक में प्रमुख कार्यकारिणी के गठन के साथ साथ किया गया विस्तार”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article