कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी एवं जिला पंचायत के सीईओ अनूप सिंह ने जिला मुख्यालय पर संचालित दीनदयाल रसोई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Times

अविनाश द्विवेदी,भिंड (मप्र), NIT; ​
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी एवं जिला पंचायत के सीईओ अनूप सिंह ने जिला मुख्यालय पर संचालित दीनदयाल रसोई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Timesराज्य सरकार की दीनदयाल रसोई योजना गरीब, श्रमिक और जरूरतमंद लोगों को मात्र 5 रूपये में भरपेट स्वादिष्ट भोजन कराने में सहारा बन रही है। जिला मुख्यालय भिण्ड पर संचालित दीनदयाल रसोई योजना में हजारों गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराने में सहारा बन रही है। इस दीनदयाल रसोई में प्रति-दिन प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक करीबन एक सैकडा गरीब व्यक्ति सस्ते भोजन का लाभ उठा रहे है। 
जिला मुख्यालय भिण्ड की नगर निकाय में संचालित दीनदयाल रसोई योजना विगत एक वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई थी। एनजीओ के माध्यम से इस योजना को अमलीजामा पहुंचाने के प्रयास क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने किए थे। नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती कलावती मिहोलिया एवं उपाध्यक्ष श्री रामनिवास शर्मा ने दीनदयाल रसोई योजना की व्यवस्था की दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे है। 

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी एवं जिला पंचायत के नवागत सीईओ श्री अनूप सिंह द्वारा विगत दिवस जिला मुख्यालय पर संचालित दीनदयाल रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही गरीब व्यक्तियों को 5 रूपए में भरपेट भोजन की दिशा में एनजीओ से जानकारी प्राप्त की। इसीप्रकार रसोई में भोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही भोजन का स्वाद टेस्ट किया। 

इस योजनाओं का क्रियान्वयन नगर पालिका परिसद भिण्ड के माध्यम से संपूर्ण विकास समिति द्वारा किया जा रहा है। इस दीनदयाल रसोई में भोजन वाले और अन्य सहयोगी कर्मचारी तैनात किए गए है। इस दीनदयाल रसोई पर भिण्ड शहर के अलावा दूर-दराज से आने वाले गरीब व्यक्ति 5 रूपए में भोजन करने की सुविधा का लाभ उठा रहे है। मजदूर एवं स्थानीय दिहाड़ी पर आने वाले व्यक्ति भी भोजन का लाभ उठा रहे है। इस रसोई व्यवस्था का प्रतिदिन नगरीय निकाय के पार्षद और विभागीय अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षण कर गरीबो को एनजीओ के माध्यम से दिए जा रहे भोजन का जायजा लेते हैं। 

   जिला मुख्यालय पर स्थित दीनदयाल रसोई के परिसर में साफ-सफाई के इंतजाम किए गए है। साथ ही पीने के पानी की सुविधा भोजन करने वालो को उपलब्ध कराई जा रही है। दीनदयाल रसोई को काफी व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने की पहल की गई है। रसोई के सुचारू संचालन के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है। नगर पालिका के सीएमओ भी दीनदयाल रसोई की व्यवस्थाओं की मानीटरिंग कर रहे है। साथ ही सहयोग दाताओं से रसोई व्यवस्था के लिए दानस्वरूप राशि प्रदान करने की अपील की गई है। जिसमें बिना किसी दबाव के सामाजिक संगठन, क्लब और राजनैतिक दल सहयोग राशि दे सकते है। 

   संपूर्ण विकास समिति की संचालक श्रीमती मीना तोमर ने बताया कि दीनदयाल रसोई योजना को एक वर्ष पूर्ण हो चुके है। यह योजना काफी कारगर सिद्ध हो रही है। जिसके अन्तर्गत गरीबो को 5 रूपए भरपेट भोजन दिया जा रहा है। जिसका श्रेय म.प्र.सरकार, जिला प्रशासन और नगरीय निकाय भिण्ड को जाता है। ये योजना गरीबो के लिए सहारा बन रही है।

By nit