राज्य स्तरीय टेनिस बाल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​​

राज्य स्तरीय टेनिस बाल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  | New India Timesबेगमगंज नगर पालिका के तत्वाधान में नगर में पहली बार बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 फरवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। खेल शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका प्र. मलखान सिंह जाठ एवं विशेष अतिथि के रुप में अक्षय शराफ बरिष्ठ और युवा समाज सेवी के साथ ही चाँद मियां वकील साहब ,एच. पी.पब्लिक हा. से.स्कूल के संचालक डॉ.एस. के.श्रीवास्तव, बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एस. एल.अहिरबार, राजू सरपंच, संदीप लोधी, बिस्वजीत दुबे सहित नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।​राज्य स्तरीय टेनिस बाल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  | New India Timesउद्घाटन मैच झंडा क्लब बेगमगंज v/s सागर क्लब के मध्य खेला गया। मैच के एम्पायर सुरजीत सिंह जाट , गोविंद ठाकुर रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन आदित्य श्रीवास्तव ,राजकुमार परासर ने किया। इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार नगर पालिका की ओर से 25000/- है और द्रितीय पुरस्कार अक्षय शराफ की ओर से 11000/-  और साथ ही प्रथम विजय टीम के लिए महर्षि कान्वेंट स्कूल द्वारा ट्रॉफी एवं द्रितीय विजय टीम के लिए एच. पी. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा ट्रॉफी के रूप में विशेष सहयोग है। ​राज्य स्तरीय टेनिस बाल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  | New India Timesपंकज शर्मा की स्मृति में उनके भाई के द्वारा सद्भावना पुरस्कार रखा गया है। साथ ही आयोजन समिति से ब्रजराज सिंह ने बताया की इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के प्रति जागरूक होना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.