अनुज ओझा, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड में आज किड्जी स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसको देख कर जनपद अध्यक्ष संजू जाटव काफी खुश हुई। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता के ऊपर, भ्रूण हत्या को रोकने के लिये एक प्रस्तुति दी गई। जिसे देख कर लोगों के आँखों में पानी आ गया। इस कार्यक्रम का मंच सचालन कामिनी ने किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत नीतेश अग्रवाल और जितेंद्र नरवरिया के द्वारा किया गया। सीनियर के.जी के बच्चों ने एक भजन गाया जिसे देख पुरे ग्राउंड के लोग मनमोहक हो गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष संजू जाटव, देवेंद्र नरवरिया, मेहगांव मंडी अध्यक्ष, सी. एम. एच. ओ.डॉ.जे.पी. एस. कुशवाह, सिविल सर्जन डॉ.के.के. दीक्षित मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरण किड्जी स्कूल के संचालक मीनू अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल के द्वारा किया गया।
