ज़फ़र खान, मूर्तिजापुर/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

महिलाओं को रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से Spoton Global Group Pvt. Ltd. के उपक्रम Spoton Glow की नई शाखा का मूर्तिजापुर में भव्य शुभारंभ किया गया। शाखा का उद्घाटन मूर्तिजापुर नगर परिषद के नगराध्यक्ष हर्षल साबळे एवं नगरसेवक सद्दाम पटेल के हाथों हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक अब्दुल रफीक कुरैशी, नगरसेविका शमीम बानो, अन्य नगरसेवक, Spoton Global Group Pvt. Ltd. के डायरेक्टर तबिश मिर्जा तथा प्रसिद्ध मेहंदी एवं मेकअप आर्टिस्ट सादिया मैडम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के सीईओ इंजीनियर ओवैस सिद्दीकी ने कहा कि Spoton गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कम लागत में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गई है। कंपनी अपने इस अभियान का विस्तार महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न शहरों में भी कर रही है।
Spoton Glow की नई शाखा के शुभारंभ से क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को कौशल विकास तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

