फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
समाजवादी पार्टी जिले की पांच विधान सभाओं बलहा, कैसर गंज, मटेरा, बहराइच और पयाग पुर में घोषित प्रत्याशियो के साथ ही दो अन्य सीटों पर गठबन्धन के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ायगी।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव ने बताया कि विधायक मुकेश श्रीवास्तव् को समाज वादी पार्टी ने पयाग पुर विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर समाजवादी के प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं और सभी के नामांकन हो चुके हैं। समाजवादी पार्टी जिले की अन्य दो सीटों पर गठ बन्धन के प्रत्याशियों की हर संभव मदद करेगी।
