सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
आकांक्षा मर्डर केस का मुख्य आरोपी उदयन ने अपने माता पिता की भी हत्या की तो लोगों को लगा कि यह एक मानसिक रोगी है, जो रोग के चलते हत्याएं कर रहा है। लेकिन अब लग रहा है कि उदयन कोई मानसिक रोगी नहीं बल्कि शातिर अपराधी है।शुक्रवार को भोपाल पुलिस—रायपुर पुलिस के साथ उदयन के घर पहुंची है और वहां पर तलाशी ले रही है। बंगाल पुलिस का कहना है कि उदयन ने कुछ और हत्याये भी की हो सकती है। एक नया खुलासा यह हुआ है कि उदयन के परिजनों मामा और मौसी ने पुलिस से झूठ बोला है। उदयन मामा मौसी के लगातार संपर्क में था। बंगाल पुलिस को पूरा शक है कि उदयन ने और भी कई गंभीर घटनाओं को भी अंजाम दिया होगा ।जिनकी परते धीरे धीरे खुल सकती हैं। पुलिस की माने तो उदयन ने हर घटना को मानसिक रोग के चलते नहीं बल्कि सोच समझकर अंजाम दिया है। इसके साथ ही पुलिस को उदयन के रिश्तेदारों पर भी शक है कि उन्होंने भी उदयन के साथ कई राज अपने सीने में छुपा रखे हैं।
