जैन चौरासी इंटर कॉलेज में महा वृक्षारोपण एवं यातायात जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जैन चौरासी इंटर कॉलेज में महा वृक्षारोपण एवं यातायात जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश | New India Times

गुरु पूर्णिमा से पूर्व जैन चौरासी इंटर कॉलेज, मथुरा में बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (पंजीकृत), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महा वृक्षारोपण अभियान एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जैन चौरासी इंटर कॉलेज में महा वृक्षारोपण एवं यातायात जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद आयोजित यातायात जागरूकता शिविर में यातायात पुलिस के टीएसआई सुभाष चंद्र ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया।

जैन चौरासी इंटर कॉलेज में महा वृक्षारोपण एवं यातायात जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश | New India Times

इस अवसर पर विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति का महा वृक्षारोपण अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान के माध्यम से एक ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल एवं यातायात पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद महावीर प्रधान ने बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के अन्य संगठनों से भी ऐसे जनजागरूकता अभियानों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल, टीएसआई सुभाष चंद्र, कांस्टेबल मनीष कुमार एवं कांस्टेबल मोनू कुमार को दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी गोपाल गौतम, सुधीर कुमार, जितेंद्र सिंह, अजय कटारा, अनुपम गुप्ता, गुंजन चौबे, विजय गौतम, मनीष जैन, अंजू राठौर, बलमीत कौर एवं हर्ष सैनी सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.