इंदौर में AIHWS की अहम घोषणा, इंतखाब आलम बने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी (AIHWS) की मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन उर्फ हाजी मतीन अजमल ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान (खंडवा) ने राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इंतखाब आलम (जोधपुर) के नाम की घोषणा की।

यह निर्णय जिला यूनिट इंदौर के अध्यक्ष इंजीनियर इमरान खान के श्रीनगर एक्सटेंशन स्थित कार्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। इसके बाद शाम 5 बजे सोसायटी की मध्यप्रदेश इकाई के प्रवक्ता अल्हाज साबिर हुसैन साबरी के बॉम्बे बाजार स्थित कार्यालय में राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम को AIHWS के राष्ट्रीय महामंत्री सैयद रियाज़ (धार, मध्यप्रदेश) के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

नियुक्ति पत्र प्रदान करने से पूर्व भारतीय परंपरा के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया गया। AIHWS की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट की गई। वहीं हज टूर्स कॉर्पोरेशन की ओर से जोधपुर से आए इंतखाब आलम, हाजी सैयद आरिफ अली, शहजाद अंसारी, मशरूर खान एवं गुलाम सफदर का भी सम्मान करते हुए उन्हें एजाज़नामा एवं शॉल भेंट किए गए।

इस अवसर पर प्रोफेसर एम. असद, प्रोफेसर अनीस सिद्दीकी, सोसायटी के प्रदेश महासचिव सैय्यद लियाकत हुसैन (ग्वालियर), मोहम्मद शाहिद, इमरान खान तथा मोहम्मद उबैद अहमद रहमानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.