विवेक जैन, कुंडली (हरियाणा), NIT:
श्री अग्रसेन धाम कुंडली के मंदिर निर्माण कार्य को गति देने और संस्था के विस्तार के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संस्था ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए नरेला विधानसभा इकाई का विधिवत गठन किया है। इस नई टीम में नरेला अग्रवाल समाज के 51 प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
श्री अग्रसेन धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष कार्यक्रम में नवगठित टीम का परिचय एवं संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।
सर्वसम्मति से प्रमुख समाजसेवी मनोज बंसल को नरेला विधानसभा का चेयरमैन, मोहित गुप्ता को प्रधान तथा भूपेश बंसल को महासचिव नियुक्त किया गया। अनुराधा गुप्ता को महिला मुख्य संयोजिका तथा शालिका अग्रवाल को सह-संयोजिका बनाया गया।
मार्गदर्शक मंडल में हेमराज बंसल, राजेंद्र सिंगल, कृष्ण बंसल, ऋषि प्रकाश गोयल, रामनिवास गुप्ता, राधाकृष्ण मंगला, गोपीराम गोयल एवं सुभाष गर्ग को शामिल किया गया। वहीं संरक्षक मंडल में छोटेलाल गुप्ता, राधेश्याम बंसल, रविंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुरेश गर्ग, राजकुमार गोयल, राजेश गर्ग, दिनेश कुमार गर्ग, साधुराम गर्ग तथा विजय गर्ग को स्थान दिया गया।
वीरेंद्र गर्ग (कैथल वाले), संजय बंसल एवं सतीश गोयल नरेला विधानसभा के वाइस चेयरमैन के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। अनिल गुप्ता को विधानसभा संयोजक तथा राकेश बंसल एवं लक्ष्मी जिंदल (बिट्टू) को सह-संयोजक बनाया गया है।
प्रधान मोहित गुप्ता के साथ विनोद बंसल, विजेंद्र गर्ग (पप्पल), पवन जिंदल, शिवराज गर्ग एवं मनीष गुप्ता उपप्रधान के रूप में कार्य करेंगे। महासचिव भूपेश बंसल के साथ रेनू बंसल, विजय जिंदल (चिंटू) एवं विष्णु गोयल सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
संस्था में अनुराग जैन एवं कमल सिंगल संगठन सचिव की भूमिका निभाएंगे, जबकि प्रिंस जैन एवं शुभम रीठालिया को प्रचार संयोजक बनाया गया है। विधानसभा कार्यकारिणी में हेमंत गोयल, विक्की मित्तल, संदीप जिंदल, विपिन जी, अनिल गर्ग तथा महावीर गोयल को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर श्री अग्रसेन धाम के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संस्था का विस्तार देशभर में विधानसभा स्तर तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन रामप्रकाश गर्ग, टीकाराम मित्तल, अग्रसेन धाम के उपप्रधान अतुल सिंघल, कोषाध्यक्ष दीपक मंगला, महासचिव अनिल गोयल, संरक्षक वीरेंद्र बंसल, महिला संयोजिका रश्मि सिंगल, भगवान गोयल, उत्तरी दिल्ली संयोजक राहुल सिंघल, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

