नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, धार में जागरूकता अभियान तेज़ | New India TimesOplus_131072

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, धार में जागरूकता अभियान तेज़ | New India Times

मध्य प्रदेश शासन के “जीरो पॉइंट टू नशामुक्ति अभियान” के तहत थाना कोतवाली धार द्वारा 18 जुलाई 2026 को नगर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड, राजवाड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ा चौपाटी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड, राजवाड़ा और घोड़ा चौपाटी स्थित विद्यालय में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे की लत से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्परिणामों का सजीव प्रदर्शन किया गया। नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक आकाश सिंह एवं पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक हानियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प कराया गया।
धार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने बच्चों और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।
पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.