बुरहानपुर पुलिस का 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान: स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत 1 जुलाई 2026 को बुरहानपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। थाना लालबाग पुलिस ने शासकीय कन्या शाला लालबाग, थाना कोतवाली पुलिस ने मिलन तिराहा तथा थाना नेपानगर पुलिस ने नेहरू स्टेडियम, नेपानगर में कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रमों में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP एवं UPI फ्रॉड, KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता संबंधी पेम्फलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

संदेश:
“सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए — एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.