मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड क्रमांक 10 स्थित साहू मोहल्ला में एक 55 वर्षीय अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दातला निवासी पितरू उईके (55), पिता गणेश उईके ने बुधवार सुबह लगभग 10 बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक पूनम उईके द्वारा की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
