शाहगंज में सरदार पटेल प्रतिमा के सामने मिला संदिग्ध मेडिकल कचरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल | New India Times

अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

शाहगंज में सरदार पटेल प्रतिमा के सामने मिला संदिग्ध मेडिकल कचरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल | New India Times

शाहगंज नगर के प्रमुख स्थल सरदार पटेल प्रतिमा के ठीक सामने खुले में इस्तेमाल किए हुए ग्लव्स, सुई (नीडल्स) और अन्य संदिग्ध मेडिकल कचरा पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए आम नागरिकों, खासकर बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बताया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह कचरा लंबे समय से खुले में पड़ा हुआ है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। यदि यह बायोमेडिकल वेस्ट है, तो नियमानुसार इसका सुरक्षित निस्तारण होना चाहिए था, लेकिन संबंधित विभागों की अनदेखी के कारण इसे सार्वजनिक स्थान पर फेंक दिया गया।
स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने जिला प्रशासन, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल मामले की जांच कर कचरे को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की गई है।
इस घटना ने नगर की सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.