रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ जिलेभर में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। मेघनगर में रिमझिम बारिश के बीच नन्हे-मुन्ने बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दशहरा मैदान में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।
मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व मेघनगर की विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। समाजसेवी सुरेशचंद जैन ‘पप्पू भय्या’ ने अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद नायक ने ध्वजारोहण किया। पडवाल हॉस्पिटल में समाजसेवी नवलसिंह नायक एवं डॉ. किशोर नायक, रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर में रोटरी क्लब अध्यक्ष कमलेश गरवाल, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर ने ध्वजारोहण किया।
इसी क्रम में आजाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा के समीप नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भूपेश भानपुरिया तथा जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया ने ध्वजारोहण किया। वार्ड क्रमांक 6-7 स्थित शेरानीपुरा में आजाद मेडिकल के संचालक हाजी इरफान शेरानी एवं युसुफ भारती ने तिरंगा फहराया।
मेघनगर की अन्य शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे नगर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

