सीएमओ ने जन आरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

सीएमओ ने जन आरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत | New India Times

रविवार को जिले में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली।
सीएमओ दोपहर करीब 12 बजे रमियाबेहड़ ब्लॉक की पीएचसी ढखेरवा नानकार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने निघासन ब्लॉक की पीएचसी बेलरायां, पीएचसी तिकुनियां तथा सीएचसी निघासन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण काउंटर, ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष और पैथोलॉजी जांच की व्यवस्थाएं देखीं।
सीएमओ ने स्वास्थ्य मेले में पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप मेले का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.