मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा रविवार, 28 जून 2026 को मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी संबंधी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में हॉस्पिटल के मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण बोर्डे ने मरीजों को इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में परामर्श दिया। उन्होंने सभी मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
शिविर के दौरान सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर की जांच तथा आवश्यकता अनुसार एमआरआई जांच की सुविधा प्रदान की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।

