छात्रवृत्ति कार्यों के लिए डॉ. अपर्णा त्रिपाठी सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

छात्रवृत्ति कार्यों के लिए डॉ. अपर्णा त्रिपाठी सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त | New India Times

स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समयबद्ध और सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
कुलपति के निर्देशानुसार वाणिज्य विभाग की डॉ. अपर्णा त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति) नियुक्त किया गया है। वे छात्रवृत्ति आवेदन, सत्यापन तथा संबंधित प्रक्रियाओं के संचालन में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेंगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि छात्रवृत्ति कार्यों के लिए वाणिज्य विभाग के प्रो. कमलेश गौतम पहले से ही नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छात्र हित विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. प्रांजल शाही सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने डॉ. अपर्णा त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.