गोरखपुर में बसपा की जनपदीय बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और सामाजिक न्याय के मिशन पर दिया गया जोर | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर में बसपा की जनपदीय बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और सामाजिक न्याय के मिशन पर दिया गया जोर | New India Times

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जनपद स्तरीय आवश्यक बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक प्रदीप निषाद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल संयोजक हरि प्रकाश निषाद तथा विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र भारती उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरि प्रकाश निषाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का गठन वर्ष 1984 में मान्यवर कांशीराम साहब ने सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति के मिशन को लेकर किया था। उन्होंने कहा कि बसपा के गठन से पहले पिछड़े वर्ग की राजनीतिक भागीदारी बेहद सीमित थी। पार्टी ने पिछड़े, दलित, आदिवासी तथा अन्य वंचित वर्गों में राजनीतिक चेतना जागृत कर उन्हें सत्ता और शासन में सम्मानजनक भागीदारी दिलाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने सर्वसमाज के गरीब, शोषित और उपेक्षित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक कर उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकारें पिछड़े, दलित एवं वंचित समाज की समस्याओं के समाधान में विफल रही हैं। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई तथा शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों में कमी के कारण पिछड़ा वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपना समर्थन देगा।

विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र भारती ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, छत्रपति शाहूजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले तथा मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रदीप निषाद ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में अमरेश चंद्र भारती, प्रेम सागर निषाद, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्रनाथ गॉड, देवकी नंदन, महेंद्र विश्वकर्मा, सुशील भारती, अरविंद सिंह सहतवार, रवि प्रकाश गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.