3 फीट जमीन के विवाद में मासूम की हत्या, चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर 8 वर्षीय बालक का गला रेत डाला, बचाने आई मां पर भी जानलेवा हमला | New India TimesOplus_131072

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

3 फीट जमीन के विवाद में मासूम की हत्या, चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर 8 वर्षीय बालक का गला रेत डाला, बचाने आई मां पर भी जानलेवा हमला | New India Times

निघासन कोतवाली क्षेत्र के तारानगर गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात महज डेढ़ से तीन फीट जमीन के विवाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय मासूम की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के दौरान बच्चे को बचाने आई मां पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामप्रसाद की पत्नी ज्ञानवती अपने पुत्र रवि कुमार के साथ घर में सो रही थीं। देर रात करीब 1:45 बजे आहट होने पर उनकी आंख खुली तो देखा कि पति के चचेरे भाई सियाराम और हरेराम चारपाई के पास खड़े हैं। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, एक आरोपी ने उन्हें दबोच लिया, जबकि दूसरे ने मच्छरदानी के भीतर सो रहे बच्चे पर चाकू से कई वार कर दिए।
बेटे को बचाने में घायल हुई मां
मां ने बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनकी गर्दन व हाथ पर कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां का इलाज जारी है।
पुराना जमीन विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से कुछ फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज़
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article