'हरियाली पालो अभियान' के तहत बागपत में हुआ पौधा वितरण, अधिकारियों व गणमान्यों को किया गया सम्मानित | New India Times

विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

'हरियाली पालो अभियान' के तहत बागपत में हुआ पौधा वितरण, अधिकारियों व गणमान्यों को किया गया सम्मानित | New India Times

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल भारतवर्ष द्वारा जनपद बागपत में “हरियाली पालो अभियान” के अंतर्गत भव्य पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान तथा महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उन्हें पौधे भेंट किए गए। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह तुगाना ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।
कार्यक्रम में अभियान के संरक्षक अजय खोखर, पुष्पेन्द्र खोखर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और जनपद को हराभरा बनाने का भरोसा दिलाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article