पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

भागलपुर जिला के कहलगांव शहर में कहलगांव के पूर्व विधायक सह बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र सह स्थानीय विधायक सुभानंद मुकेश, प्रखंड जदयू अध्यक्ष शहवाज आलम मुन्ना, कहलगांव एसडीओ, अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, प्रशासनिक कर्मचारी, एनटीपीसी के वरीय अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम लोगों ने स्वर्गीय सदानंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सदानंद सिंह के सार्वजनिक जीवन, क्षेत्र के विकास में उनके योगदान और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम जनता से जुड़े मुद्दों के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.