GMC इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड पर सरकार से बनी सहमति, ₹21,500 देने का प्रस्ताव; धरना समाप्त होने के आसार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

GMC इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड पर सरकार से बनी सहमति, ₹21,500 देने का प्रस्ताव; धरना समाप्त होने के आसार | New India Times

गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच बुधवार को सरकार और डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के साथ हुई चर्चा में इंटर्न डॉक्टरों को ₹21,500 स्टाइपेंड देने पर सहमति बनने की बात सामने आई है।

GMC इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड पर सरकार से बनी सहमति, ₹21,500 देने का प्रस्ताव; धरना समाप्त होने के आसार | New India Times

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टर कमला पार्क क्षेत्र में मुख्य सड़क पर धरना देकर बैठे हैं। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन और लाठीचार्ज किए जाने से डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ गया था। इसके बाद आंदोलन को विभिन्न चिकित्सा संगठनों और सामाजिक-राजनीतिक समूहों का समर्थन भी मिलने लगा।
बुधवार को MTA और JUDA के प्रतिनिधिमंडल की सरकार से हुई बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, डॉक्टरों की ओर से अंतिम निर्णय प्रतिनिधिमंडल और आंदोलनकारी साथियों से चर्चा के बाद लिए जाने की बात कही जा रही है।
इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी दुबई दौरे से बुधवार शाम करीब 5 बजे तक भोपाल लौटने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सरकार और आंदोलनकारी डॉक्टरों के बीच गतिरोध समाप्त होने की उम्मीद बढ़ गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.