प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: पति की हत्या कर बगीचे में दफनाया शव, 3 माह बाद हुआ खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: पति की हत्या कर बगीचे में दफनाया शव, 3 माह बाद हुआ खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार | New India Times

थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या कर शव छिपाने के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक ओमकार का शव ग्राम लिनथरा स्थित एक बगीचे से बरामद किया।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के अनुसार, ओमकार 23 फरवरी 2026 को तिलहर न्यायालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी ओमा भारती और नन्हे सिंह के बीच प्रेम संबंध थे, जिसमें ओमकार बाधा बन रहा था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से ओमकार को बगीचे में बुलाया, उसे शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को केले के पेड़ के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
करीब तीन माह बाद 5 जून को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।
पुलिस ने मामले में हत्या, अपहरण और साक्ष्य छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विवेचना जारी है।
इस पूरे मामले के खुलासे के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें थाना प्रभारी सेहरामऊ दक्षिणी सहित उपनिरीक्षक इरफान अली, मोहित कुमार और मनीष शर्मा की अहम भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article