बुंदेलखंड में फिर दिखी सामंती सोच: दमोह में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर मारपीट, महिलाओं तक को नहीं बख्शा | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

बुंदेलखंड में फिर दिखी सामंती सोच: दमोह में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर मारपीट, महिलाओं तक को नहीं बख्शा | New India Times

भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है, लेकिन बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाकों में आज भी जातिगत भेदभाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बिजौरी पाठक गांव से सामने आया है, जहां एक दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर न सिर्फ अपमानित किया गया, बल्कि उसके साथ और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की गई।
जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान दूल्हा परंपरा के अनुसार घोड़ी पर सवार होकर बारात निकाल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंगों ने उसे घोड़ी से उतार दिया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दूल्हे के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की, यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया।

बुंदेलखंड में फिर दिखी सामंती सोच: दमोह में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर मारपीट, महिलाओं तक को नहीं बख्शा | New India Times

इस घटना के चलते खुशी का माहौल तनाव में बदल गया और बारात को बीच में ही रोकना पड़ा। पीड़ित पक्ष बारात लेकर दुल्हन के घर जाने के बजाय सीधे हटा थाना पहुंचा, जहां उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

बुंदेलखंड में फिर दिखी सामंती सोच: दमोह में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर मारपीट, महिलाओं तक को नहीं बख्शा | New India Times

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर बेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर मामला कायम कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दमोह जिले के जोरतला, पतलौनी और सोजना गांवों में इसी तरह दलित दूल्हों को घोड़ी पर चढ़ने से रोके जाने के मामले सामने आ चुके हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामाजिक असमानता और सामंती मानसिकता की झलक दिखाती रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी बेहद जरूरी है, ताकि समाज में समानता और सम्मान की भावना मजबूत हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article