अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मिर्जापुर जनपद में एक बार फिर शिक्षा का परचम लहराया है। केवलपत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय, परसबन्धा कमालपुर के तीन मेधावी छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 में स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा आन्या सिंह ने 95.5% अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं तपस्या दबे ने 94.5% अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांशु साहनी ने 94.17% अंक हासिल कर नौवां स्थान पाया।

तीनों छात्रों की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक पंचम सिंह अकेला ने कहा कि उनके विद्यालय के छात्र लगातार टॉप-10 में स्थान बना रहे हैं और संस्था का लक्ष्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना रहा है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा सभी सफल छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में समाज और देश का नाम और भी रोशन करेंगे।

