मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एहसान डिफेंस फिजिकल अकादमी के पुलिस एवं भारतीय सेना में चयनित होकर प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे 9 अभ्यर्थियों के सम्मान में बैडमिंटन हॉल, कन्हान वैली स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अकादमी के संचालक एवं फिजिकल कोच श्री एहसान खान द्वारा किया गया।
समारोह में मध्यप्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयनित 8 अभ्यर्थियों—मोहित सल्लाम, सचिन यदुवंशी, अनिकेत, संदीप साहू, अश्विनी यदुवंशी, निकिता मांडवार, पलक बरबड़े एवं मोनिका जवारे तथा भारतीय सेना में चयनित रंजीत उईके का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुंगरिया हाई स्कूल की पीटीआई श्रीमती पूर्वी कुमरे उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर करियर की कामना की।
इस अवसर पर नयन जायसवाल, बाबूलाल साहू, बसीर खान, बसंत शर्मा, दीपक सोनी एवं धर्मेंद्र विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय फिजिकल कोच श्री एहसान खान को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सिंह चौहान एवं अनिल पाटिल ने किया। वहीं योगेश नागेश, शुभम कुमरे और कमलेश मसराम का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि एहसान डिफेंस फिजिकल अकादमी पिछले 12 वर्षों से कन्हान वैली स्टेडियम, डुंगरिया में श्री एहसान खान के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं का चयन मध्यप्रदेश पुलिस, भारतीय सेना तथा विभिन्न सशस्त्र बलों में हो चुका है।

