भूमिपूजन: ग्राम नेगुरा रिबई सिंह में पुलिस चौकी निर्माण कार्य का विधि-विधान से हुआ शिलान्यास | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

भूमिपूजन: ग्राम नेगुरा रिबई सिंह में पुलिस चौकी निर्माण कार्य का विधि-विधान से हुआ शिलान्यास | New India Times

थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नेगुरा रिबई सिंह में क्रिटिकल गैप्स योजना के अंतर्गत प्रस्तावित पुलिस चौकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास बुधवार को विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंजू रानी चौहान उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सलामी गार्द का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया, जिसके पश्चात वैदिक विधि-विधान से भूमिपूजन कर चौकी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके बाद चौकी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुरक्षा एवं विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, कल्पराज सिंह, पवन कुमार गंगवार तथा अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से राजकुमार मीणा, अमर बहादुर तथा संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.