धार पुलिस की बड़ी सफलता, 4 साल से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार पुलिस की बड़ी सफलता, 4 साल से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार | New India Times

धार जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अवैध शराब तस्करी के मामलों में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे आदतन अपराधी मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तिरला, मनावर, पीथमपुर और नालछा थाना क्षेत्रों में दर्ज विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार था।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में थाना तिरला क्षेत्र के ग्राम खिड़किया खुर्द में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 42 पेटी अवैध बीयर, एक पिकअप वाहन और 7 मोटरसाइकिल जब्त की थीं। इस मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी मोहन घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा के नेतृत्व में थाना तिरला प्रभारी निरीक्षक ज्योति पटेल एवं साइबर सेल प्रभारी प्रशांत गुंजाल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
16 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने चाणक्यपुरी क्षेत्र में घेराबंदी की। आरोपी मोहन को उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी मोहन पिता दरियावसिंह वास्केल (30 वर्ष), निवासी चाकल्या, थाना तिरला, जिला धार, के खिलाफ विभिन्न थानों में आबकारी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं। वह वर्ष 2020 से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी था।
पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी ज्योति पटेल, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह सिंगोड़, प्रधान आरक्षक राकेश रावत, आरक्षक अनारसिंह, साइबर सेल प्रभारी प्रशांत गुंजाल सहित टीम के अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article