सरदार पटेल जयंती पर जुन्नारदेव में एकता का संदेश, 650 विद्यार्थियों ने ली राष्ट्र की अखंडता की शपथ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सरदार पटेल जयंती पर जुन्नारदेव में एकता का संदेश, 650 विद्यार्थियों ने ली राष्ट्र की अखंडता की शपथ | New India Times

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्री नंदलाल सूद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, जुन्नारदेव में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य सी.एस. दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

650 विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में उपस्थित लगभग 650 विद्यार्थियों, 36 विद्यालय स्टाफ सदस्यों और 97 एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर “सरदार पटेल अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

बीईओ ओम पी. जोशी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना

शपथ ग्रहण समारोह के बाद 24 एमपी बटालियन, छिंदवाड़ा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी.के. वेलु के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) का आयोजन किया गया।

दौड़ को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ओम पी. जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई और आम नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारी मनोज शर्मा की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रमुख सदस्य संजय अरोड़ा, वर्षा बंदेवार, अलका तेलंग, अनीता वर्मा, देवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र मालवीय, राजेंद्र नागले, लोकेश मालवी, पूरब दाडे सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.