भिंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 138 किलो गांजा जब्त, तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ | New India TimesOplus_131072

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 138 किलो गांजा जब्त, तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ | New India Times

भिण्ड पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 138 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹28 लाख बताई जा रही है, बरामद किया है।
यह कार्रवाई “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में यह पूरी कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना देहात पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने प्रज्ञानगर कुम्हरौआ क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार बोरियों में भरे 138 पैकेट गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर भिण्ड में स्टोर करते थे और फिर इसकी सप्लाई करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, सप्लायर और खरीदारों की तलाश में जुटी हुई है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना देहात एवं साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। भिण्ड पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article