यवतमाल में राहत चैरिटेबल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल में राहत चैरिटेबल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प | New India Times

यवतमाल शहर के पोबार लेआउट के सामने स्थित राहत चैरिटेबल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन जमात के मार्गदर्शन में हिंट के अमीर हलका मौलाना इल्यास खान फलाही के हस्ते संपन्न हुआ।

इस क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनता को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही मरीजों को कम दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराना भी इस संस्था का लक्ष्य है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए फलाह संगठन द्वारा इस चैरिटेबल क्लिनिक की शुरुआत की गई है।

इससे पहले भी अलसमी नगर क्षेत्र में मरीजों को सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। अब इस क्लिनिक के माध्यम से आने वाले समय में हजारों मरीजों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

क्लिनिक में सुबह और शाम के समय MBBS डॉक्टरों के साथ-साथ ऑर्थोपेडिक, गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स तथा अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा विभिन्न जांच सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यवतमाल के प्रसिद्ध डायग्नोस्टिक सेंटर सित्रा पैथोलॉजी लैब्स के साथ करार किया गया है, जिससे मरीजों को जांच में रियायत दी जाएगी।

संस्था द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष तथा मुख्यमंत्री राहत कोष जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मरीजों तक पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कई मान्यवरों का सत्कार किया गया। साथ ही “Friday Calls – जुमा प्रकार” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रा. वसीम खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अमान खान द्वारा किया गया। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस राहत चैरिटेबल क्लिनिक की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article