सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के दीदार से फ़ैज़याब हुए बुरहानपुर के कई खुशनसीब खानदान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के दीदार से फ़ैज़याब हुए बुरहानपुर के कई खुशनसीब खानदान | New India Times

बोहरा समाज के धर्मगुरु एवं रूहानी पेशवा हिज़ होलीनेस डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब क़िब्ला के बुरहानपुर आगमन से पूरे शहर में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान विश्वभर से बोहरा समाज के लोगों का बुरहानपुर आगमन हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह-ए-हकीमी प्रबंधन कमेटी के अनुरोध पर हिज़ होलीनेस सैयदना साहब क़िब्ला ने बुरहानपुर आने का न्योता स्वीकार किया था। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सैयदना साहब ने जिन समाजजनों के निवास पर पहुंचकर अपने दीदार दिए, समाचार पत्र के पाठकों के लिए उनकी सूची निम्नानुसार प्रस्तुत है—

1. बुरहानपुर पब्लिक स्कूल, बुरहानपुर के संस्थापक अध्यक्ष एवं तिब्बिया कॉलेज, बुरहानपुर के पूर्व प्राचार्य अल शेख़ डॉ. अल्ताफ जाविद साहब

2. फ़ैज़ मवाईद बुरहानिया (FMB)

3. जनाब नजमुद्दीन फ़िदवी

4. बोहरा समाज, बुरहानपुर की कद्दावर सियासी व सामाजिक शख्सियत मरहूम अल शेख़ इस्माइल अब्दुल्ला भाई सुरूरी के माया-नाज़ सपूत अल शेख़ कय्यूम भाई सुरूरी

5. मैडम साबिका दलाल

6. प्रॉपर्टी डीलर शेख जमाल भाई भट्टीवाला

7. शेख अब्दुल हुसैन भाई भट्टीवाला

8. मुल्ला मोहम्मद भाई भट्टीवाला

9. शेख मुस्तफा भाई भट्टीवाला

10. शेख फखरु भाई खान भाई

11. शेख शाकिर भाई अमीन

12. एहतेशाम भाई भट्टीवाला

13. शेख ज़ाकिर भाई शाह मलिक

14. शब्बीर भाई हकीमुद्दीन

15. मुल्ला नासिर भाई भट्टीवाला

16. बोहरा समाज के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट अब्दुल क़ादिर हकीमुद्दीन भाई मोटरवाला।

इस दौरान सभी घरों में खुशियां मनाई गईं। अल शेख़ डॉ. अल्ताफ जाविद साहब ने अंतर्मन से आक़ा व मौला का शुक्रिया अदा किया। आक़ा व मौला ने अपनी इनायत से डॉ. अल्ताफ जाविद और अशफाक हुसैन हैदराबादवाला को शॉल, बिस्मिल्लाह की तख्ती और दुपट्टे इनायत फरमाए। इसके अलावा सभी को अपनी मोहब्बतों और दुआओं से नवाज़ा।

14 अप्रैल 2026 की देर रात सैयदना साहब क़िब्ला का काफिला बुरहानपुर वासियों, विशेषकर बोहरा समाजजनों को दुआओं से नवाज़ने के बाद मुंबई के लिए रवाना हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article