छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले: बेरोजगारी और कर्ज में मध्य प्रदेश नंबर वन | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले: बेरोजगारी और कर्ज में मध्य प्रदेश नंबर वन | New India Times

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुल नाथ दो दिवसीय दौरे पर विशेष विमान से छिंदवाड़ा पहुंचे। एयरस्ट्रिप पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “पूरे देश में बेरोजगारी के मामले में मध्य प्रदेश नंबर वन है। बीजेपी सरकार यह समझती है कि प्रदेश की जनता मूर्ख है, और सिवाय झूठ परोसने के सरकार ने कोई काम नहीं किया है।”

उन्होंने जीडीपी रेट और आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई। कमलनाथ बोले, “मध्य प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है, जो बेहद दुखद है। सरकार विकास के नाम पर सिर्फ झूठ बोल रही है, जबकि युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ता जा रहा है।”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने रोजगार सृजन के बजाय सिर्फ प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article