फॉर्म-7 विवाद: मतदाता सूची से फर्जी नाम कटवाने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

फॉर्म-7 विवाद: मतदाता सूची से फर्जी नाम कटवाने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत तहसील इटवा में चल रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के दौरान फॉर्म-7 के माध्यम से सैकड़ों बूथों पर फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश का आरोप लगाया गया है।

फॉर्म-7 विवाद: मतदाता सूची से फर्जी नाम कटवाने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

इस मामले को लेकर नेता विरोधी दल एवं इटवा के विधायक माननीय माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त/केंद्रीय चुनाव आयोग, नई दिल्ली को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी इटवा को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article