भाकियू भानु गुट की किसान क्रांति न्याय पदयात्रा दूसरे दिन भी जारी, निगोहां में हुआ भव्य स्वागत | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में निकाली जा रही किसान क्रांति न्याय पदयात्रा सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। यह पदयात्रा नगराम से प्रारंभ होकर समेसी बाजार और निगोहां होते हुए मोहनलालगंज की ओर बढ़ी।

निगोहां बाजार पहुंचने पर निगोहां प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला और मार्ग में जगह-जगह पदयात्रा को समर्थन प्राप्त हुआ।

प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने बताया कि यह पदयात्रा किसानों की आय बढ़ाने, कर्ज माफी, मुफ्त बिजली, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी तथा किसान आयोग के गठन जैसी मांगों को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह किसान क्रांति न्याय पदयात्रा 10 फरवरी को पीजीआई स्थित वृंदावन मैदान में आयोजित विशाल किसान महापंचायत के साथ संपन्न होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article