रमज़ान की आमद पर जमाअत-ए-इस्लामी भोपाल द्वारा आयोजित किया गया इस्तक़बाल-ए-रमज़ान जलसा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


जमाअत-ए-इस्लामी भोपाल द्वारा मुक़द्दस माह रमज़ानुल मुबारक के इस्तक़बाल के अवसर पर एक जलसे का आयोजन किया गया। जिस में प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन डॉक्टर मुहिउद्दीन ग़ाज़ी ने अपने संबोधन में रमज़ान की रूहानी अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, तक़वा, इबादत और समाजी ज़िम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने रमज़ान के दौरान अख़लाक़ सुधारने और इंसानियत की ख़िदमत पर ज़ोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने क़ुरान को समझकर पढ़ने पर ज़ोर देते हुए कहा कि क़ुरान हिदायत की किताब है और इससे हिदायत तभी हासिल होगी जब हम इसे समझकर पढ़ें।
जमात मध्यप्रदेश के सहायक अध्यक्ष डॉ सैयद शाहिद अली ने रोज़े की अहमियत, कुरआन से लगाव और ज़रूरतमंदों की मदद पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जलसे के अंत में अमन-ओ-अमान और भाईचारे के लिए दुआ की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article