जालना में 18 अगस्त को होगा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन, बुरहानपुर के तीन पत्रकार होंगे सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का नौवां अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन महाराष्ट्र के जालना जिले में 18 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन मातोश्री लॉन्स के सभागार में होगा।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शकील खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। वहीं, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी आजाद तड़वी ने बताया कि बुरहानपुर जिले से भी कई पत्रकार जालना में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आजाद तड़वी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान बुरहानपुर जिले के तीन पत्रकारों सुमेश तायडे, राहुल इंगले और रमजान तड़वी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन समय-समय पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करता है। संगठन पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है और पत्रकारों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करता है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो जनता की आवाज सरकार तक और सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.