यूपीएससी: सीएस-प्री एग्जाम के लिए 7 फरवरी से 6 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन | New India Times

Edited by Maqsood Ali, नई दिल्ली, NIT;

यूपीएससी: सीएस-प्री एग्जाम के लिए 7 फरवरी से 6 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन | New India Times

सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हो गई है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज को एक अहम सरकारी भर्ती माना जाता है। वर्ष 2017 में करीब 10 लाख कैंडिडेट्स ने सिविल सर्विसेज एग्जाम दिया थे।

यूपीएससी: सीएस-प्री एग्जाम के लिए 7 फरवरी से 6 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन | New India Times

यह आवेदन प्रक्रिया कम से कम एक महीने तक चलेगी। यूपीएससी द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंड के मुताबिक, सिविल सर्विस (प्रीलिमिनरी) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) दोनों के आवेदन की प्रक्रिया 7 फरवरी शुरू हो गई है जो 6 मार्च 2018 को समाप्त होगी। प्रीलिमिनरी परीक्षा का आयोजन 3 जून 2018 को होगा।

यूपीएससी: सीएस-प्री एग्जाम के लिए 7 फरवरी से 6 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन | New India Times

सिविल सर्विसेज का एग्जाम कोई भी डिग्री होल्डर छात्र दे सकता है। सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 1 अगस्त, 2018 को 32 साल और न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट मिलेगी। कैंडिडेट्स यूपीएससी की वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.