भोपाल में सिंपैथी फाउंडेशन का 100वां निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

भोपाल में सिंपैथी फाउंडेशन का 100वां निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

सिंपैथी फाउंडेशन द्वारा 80 फीट रोड, अशोक गार्डन, भोपाल में 100वां निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि संस्था इससे पूर्व 99 निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित कर चुकी है।

भोपाल में सिंपैथी फाउंडेशन का 100वां निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

इस अवसर पर सिंपैथी फाउंडेशन के प्रवक्ता मारूफ अहमद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था वर्ष 2017 से जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सिंपैथी फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा हेतु कोर्स एवं फीस सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं, तथा आत्मनिर्भर भारत की थीम पर स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मेधावी छात्रवृत्ति के फॉर्म भरवाना, निःशुल्क श्रम कार्ड, निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाना एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण जैसे कार्य भी किए जाते हैं।

मेडिकल कैंप के प्रभारी फरहान मकरानी ने बताया कि 26 जनवरी 2017 को सिंपैथी फाउंडेशन का पहला निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया था। उसी क्रम में 1 फरवरी 2026 को संस्था द्वारा 100वां निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।

इस कैंप में मयूर हॉस्पिटल द्वारा जनरल चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें डॉ. लखन एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता मीना ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कैंप में ASG आई हॉस्पिटल द्वारा आंखों की जांच, अशोक डेंटल क्लीनिक के डॉ. इम्तियाज द्वारा दांतों की जांच तथा हाशमी क्लीनिक के डॉ. सैयद अब्बास अहमद हाशमी द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं।

मेडिकल कैंप की व्यवस्था को सफलतापूर्वक संचालित करने में मयूर हॉस्पिटल के मैनेजर शारिक अहमद एवं सिंपैथी फाउंडेशन के मुहम्मद फरहान, उस्मान खान, फहद खान, इरफान खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article