विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में शिक्षा विभाग बना चैंपियन, विकास विभाग को हराया | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को आयोजित विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट (प्रथम सीजन–2026) का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम ने विकास विभाग की टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकास विभाग की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए छठे ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
मास्टर आफताब ने निर्णायक चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

मैच में हर्ष ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 47 रन बनाए और 3 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच का आनंद लिया। विजेता टीम को एजाज़ सिद्दीक़ी, राजकुमार, सुरेश मिश्रा एवं निहाल चौधरी द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पत्रकार, बैंक कर्मी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी शामिल रहीं, लेकिन ये टीमें फाइनल से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

मैच के दौरान मेहदी रिज़वी, नंदलाल सोनी, शाबान, अबरार, सुनील श्रीवास्तव, राज शुक्ला, आरिफ मकसूद, विनोद मिश्रा, योगेन्द्र, साहिल राइनी, अब्दुल मजीद, राहुल श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, बब्लू खान, संदीप आपरेट सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और पूरे मैच का भरपूर आनंद लिया।

By nit