भूल सुधार: ‘मानव अधिकार आयोग’ नहीं, ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद’ पढ़ा जाए | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

विगत दिनों प्रकाशित एक समाचार में मुद्रण त्रुटि (प्रिंटिंग मिस्टेक) के चलते संगठन के नाम के स्थान पर अनजाने में ‘मानव अधिकार आयोग’ प्रकाशित हो गया था। इस संबंध में पत्रकार सलीम लोधी द्वारा भूल सुधार जारी कर स्थिति स्पष्ट की गई है।

स्पष्टीकरण में बताया गया कि उक्त समाचार ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद’ से संबंधित था, न कि ‘मानव अधिकार आयोग’ से। इसमें परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नियाजुद्दीन पठान की किसी भी प्रकार की कोई गलती या संलिप्तता नहीं है।

यह पूरी तरह से एक मुद्रण त्रुटि थी, जिस पर पत्रकार सलीम लोधी ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए क्षमा याचना की है। पाठकों से अनुरोध है कि संबंधित समाचार में संगठन का नाम ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद’ ही पढ़ा जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.