संत रविदास जी की 649वीं जयंती पर बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, समता व सामाजिक न्याय के संदेश को किया स्मरण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों का स्मरण किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समता, सामाजिक न्याय, मानव गरिमा और भाईचारे का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक असमानता के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर एक समतामूलक समाज की कल्पना प्रस्तुत की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संत रविदास जी का विचार — “मन चंगा तो कठौती में गंगा” — आज के समाज को नैतिकता, करुणा और समानता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पार्टी संत रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक सौहार्द, संवैधानिक मूल्यों तथा कमज़ोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रिंकू टाक, मध्य प्रदेश कांग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम कॉटनवाला, पार्षद मीना मोरे, विनोद मोरे, शेख आरिफ, असगर शेख, आशीष भगत, अधिवक्ता निखिल खंडेलवाल, कैलाश पाटिल, अरुण जोशी महाराज, इमरान खान, शहजाद नूर, ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता हाजी शेख रुस्तम, वसीम बक्श, रफीक शेख एवं असलम खान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

By nit