निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना इटवा क्षेत्र के ग्राम तुर्कवालिया में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी इटवा श्री पवीन प्रकाश की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक इटवा श्री रविन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शामिल रहीं।
इसके साथ ही महिलाओं को अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता के उपाय बताए गए। उन्हें किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल, संदेश या लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई—
👉 112 (पुलिस आपात सेवा)
👉 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन)
👉 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
👉 108 (एंबुलेंस सेवा)
👉 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)
👉 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
👉 102 (स्वास्थ्य सेवा)
👉 181 (महिला हेल्पलाइन)
👉 101 (अग्निशमन सेवा)
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शामिल पुलिस टीम—
उप निरीक्षक राजेंद्र साही, कांस्टेबल अमित वर्मा एवं महिला कांस्टेबल अल्का त्रिपाठी उपस्थित रहीं।

