वीआईपी रोड पर एक बाइक पर सात युवक सवार, नियमों की खुलेआम उड़ाई धज्जियां | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के वीआईपी रोड से एक बेहद चौंकाने वाला और खतरनाक मामला सामने आया है, जहां एक ही बाइक पर सात युवक सवार होकर फर्राटा भरते नजर आए। युवकों की यह जानलेवा लापरवाही सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के बाइक पर सवार होकर कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए स्टंटबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। व्यस्त वीआईपी रोड पर इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पहले से ही ट्रैफिक का दबाव रहता है, ऐसे में इस तरह की हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आम लोगों की जान को भी खतरे में डालती हैं।

अब सवाल यह है कि पुलिस प्रशासन ऐसे वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करता है, क्योंकि यह मामला सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.