पांढुर्णा कांग्रेस का निर्वाचन अधिकारी से आग्रह, SIR सर्वे के बाद वैध मुस्लिम मतदाताओं के नाम न काटे जाएं | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया है कि मुस्लिम समुदाय के विशेष व्यक्तियों के नाम किसी भी राजनीतिक दबाव में, SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सर्वे एवं जांच पूरी हो जाने के बाद मतदाता सूची से न काटे जाएं।
पांढुर्णा में SIR सर्वे और जांच की प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों एवं BLO द्वारा निष्पक्ष रूप से लगभग पूरी की जा चुकी है। दस्तावेज़ों की विधिवत जांच के पश्चात ही मतदाता सूची तैयार की जा रही है।

इस बीच भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा BLO पर दबाव डालकर मुस्लिम समाज के कुछ मतदाताओं के नामों पर आपत्ति दर्ज कराई जा रही है और नाम काटने की मांग की जा रही है, जबकि निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच के बाद सूची पहले ही तैयार की जा चुकी है।

कांग्रेस ने मांग की है कि जिन व्यक्तियों ने फॉर्म नंबर 7 भरकर फर्जी आपत्तियां दर्ज कराई हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि किसी समुदाय विशेष में रोष उत्पन्न न हो। साथ ही वैध मतदाताओं के नाम जबरन मतदाता सूची से कटवाने के प्रयासों को रोका जाए और जनहित में उचित कदम उठाए जाएं।

इस मांग पर निर्वाचन अधिकारी ने आश्वासन दिया कि पूरी जांच के बाद यदि दस्तावेज़ सही पाए जाते हैं, तो किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं काटा जाएगा।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े, एजाज खान, अशपाक खान (बबलू खान), इमरान खान, शहीद खान, नईम भाई, मोहसिन खान, मीडिया प्रभारी देवकांत मांडवगडे, नारायण वाड़बुदे, सैयद नसीर, संजय राठौर, शकील भाई एवं सिराज भाई उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article