शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पीपीगंज क्षेत्र के बढ़याचौक–फरदहनी बाजार में राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज खोलने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा गया।

ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज न होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि एवं रेल बोर्ड सदस्य अजीत सिंह शशि ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस दौरान पीपीगंज से गोरखपुर के बीच चल रही इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने की मांग से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

पिछली मुलाकात में उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज निर्माण के लिए भी पत्र सौंपा था, जिस पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए बताया कि रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं।

इस खबर से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में खुशी का माहौल देखा गया। नगर पंचायत पीपीगंज के भाजपा नेता जगदंबा अग्रहरी, अनिल अग्रहरी, शेषमणि त्रिपाठी, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, कमलेश वर्मा, राकेश अग्रहरी, पी.एन. श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह, संदीप जायसवाल, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, रामकरण सिंह, गणेश मद्धेशिया, शरद मद्धेशिया, कृष्ण गोपाल अग्रहरी सहित अन्य लोगों ने इन कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.