एकतरफा मुकाबले में बयारा ने बिस्कोहर को 43 रनों से हराया, जमाल बने मैन ऑफ द मैच | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

सिद्धार्थ स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिकरी में खेले गए मुकाबले में बयारा की टीम ने बिस्कोहर को एकतरफा अंदाज़ में मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बयारा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए।

बयारा की ओर से अजीजुर्रहमान और जमाल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 20-20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, बिस्कोहर की तरफ से इनामुल्लाह ने बेहतरीन गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिस्कोहर की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम मात्र 40 रन पर सिमट गई। इस तरह बयारा की टीम ने यह मुकाबला 43 रनों से अपने नाम कर लिया।

मैच के हीरो जमाल रहे, जिन्होंने मात्र 8 गेंदों में 20 रन की तेज़तर्रार पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

By nit