राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव को लेकर भोपाल जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की बैठक, प्रथम वरीयता मत देने की अपील | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव को लेकर भोपाल जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की बैठक, प्रथम वरीयता मत देने की अपील | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आगामी चुनाव को लेकर भोपाल जिला न्यायालय स्थित अभिभाषक संघ में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अभिभाषक साथियों से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की गई।

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव को लेकर भोपाल जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की बैठक, प्रथम वरीयता मत देने की अपील | New India Times

इस अवसर पर अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं और सुझावों को भी बैठक में रखा।

बैठक में भोपाल बार अध्यक्ष दीपक खरे सहित एडवोकेट वसीम कुरैशी, एडवोकेट नोमान खान, एडवोकेट तनवीर अख्तर, एडवोकेट शबिस्ता कुरैशी, एडवोकेट शिल्पी अतुलकर, एडवोकेट ए.बी. खान, एडवोकेट अनीस कुरैशी, एडवोकेट सीमा खान, एडवोकेट खुर्शीद कुरैशी, एडवोकेट अनीश खान, एडवोकेट ए.आर. शेख, एडवोकेट जुनैद मंसूरी, एडवोकेट मुबारिक खान, एडवोकेट आसिफ कुरैशी, एडवोकेट आरिफ खान, एडवोकेट इस्तियाज अहमद, एडवोकेट इम्तियाज अहमद, एडवोकेट साजिद खान, एडवोकेट ताहिर खान, एडवोकेट सौरभ पठान, एडवोकेट शादिल खान, एडवोकेट मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article